Uncategorized

बालोद में डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज:महिला आरक्षक का आरोप–शादी का झांसा देकर कई बार बनाए संबंध, गर्भ ठहरने पर कराया अबॉर्शन

By Dinesh chourasiya

सीएएफ महिला आरक्षक की शिकायत पर बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सीएएफ महिला आरक्षक की शिकायत पर बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और गर्भवती होने पर जबरन अबॉर्शन कराया।

दरअसल, डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके डौंडी ब्लॉक के ग्राम अंवारी निवासी है और वर्तमान में बीजापुर में पोस्टेड है। डौंडी क्षेत्र की रहने वाली सीएएफ महिला आरक्षक ने आरोप लगाया है कि उनका परिचय वर्ष 2017 में हुआ था। जब दोनों डौंडी स्थित आईटीआई में पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई के दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर अफेयर में बदल गई। महिला का कहना है कि दिलीप ने उससे शादी का वादा किया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

सीएएफ महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

आईटीआई पढ़ाई के दौरान कराया अबॉर्शन

महिला ने बताया कि वह और दिलीप उइके एक ही जाति के हैं और दोनों की मुलाकात आईटीआई में पढ़ाई के दौरान हुई। इसी दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध बन गए। महिला के मुताबिक, मार्च 2017 में वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई। जब उसने यह बात दिलीप को बताई तो उन्होंने कहा कि पहले पढ़ाई पूरी होने दो, फिर शादी और बच्चे के बारे में सोचेंगे। इसके बाद, महिला का आरोप है कि दिलीप ने उसे बहला-फुसलाकर जबरन दवा देकर अबॉर्शन करवा दिया।

पढ़ाई, कोचिंग और अन्य खर्चों के लिए दिए पैसे

महिला ने बताया कि अगस्त 2017 में उसकी पुलिस विभाग में नौकरी लग गई, जबकि दिलीप उइके ने दुर्ग साइंस कॉलेज में आगे की पढ़ाई शुरू कर दी। शुरुआत में वह हॉस्टल में रहे, फिर किराए के मकान में रहने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि शादी की उम्मीद में और उनके रिश्ते के चलते वह हर महीने दिलीप की पढ़ाई, कोचिंग और खर्चों के लिए 4 से 5 हजार रुपए उनके खाते में भेजती रही। इस दौरान जब भी दोनों मिलते, दिलीप शादी का वादा करते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा।

2020 में PSC पास कर बना डिप्टी कलेक्टर

पीड़ित महिला ने बताया कि दिलीप उइके ने साल 2020 में पीएससी परीक्षा पास की और उन्हें डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित कर बीजापुर में पोस्टिंग मिली। नौकरी मिलने के बाद जब महिला ने शादी के लिए कहा, तो दिलीप ने हर बार टालते हुए कहा कि अभी हालात ठीक नहीं हैं। पहले वह अपने करियर में पूरी तरह से सेटल हो जाए, फिर शादी की जाएगी।

पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2023 में दिलीप ने उसके नाम पर एक मारुति कार (बेजा) खरीदी, जिसका नंबर CG 24T 3967 है। लेकिन फरवरी 2024 में दिलीप ने कार का लोन अपने बैंक खाते से मेरे के खाते में ट्रांसफर कराया और फिर कार को अपने नाम पर करवा लिया।

डिप्टी कलेक्टर ने महिला को अंडमान घुमाया

महिला ने बताया कि दिसंबर 2024 में दिलीप उसे अंडमान घुमाने ले गया, जहां 2 से 6 दिसंबर तक दोनों के बीच संबंध बने। करीब एक महीने बाद महिला को दोबारा गर्भवती होने की जानकारी हुई। जब उसने यह बात दिलीप को बताई, तो उसने उसे बीजापुर बुलाया।

महिला का आरोप है कि वह जनवरी 2025 में करीब एक हफ्ते तक दिलीप के सरकारी क्वार्टर में रही। इस दौरान दिलीप ने समाज में बदनामी का डर दिखाकर 13 जनवरी को जबरदस्ती उसे गर्भपात की दवा दे दी।

दवा लेने के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत

महिला ने बताया कि दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दिलीप ने मंदिर में शादी का आश्वासन दिया। इसके बावजूद फरवरी और मार्च 2025 में उसने बार-बार शादी का झांसा देकर महिला के साथ फिर शारीरिक संबंध बनाए और पैसों की मांग की। इस दौरान महिला ने बैंक से लोन लेकर कुल तीन लाख 30 हजार रुपए दिलीप के खाते में ट्रांसफर किए।

मई 2025 में वह तीसरी बार गर्भवती हुई। लेकिन दिलीप ने शादी का झांसा देकर 15 मई 2025 को उसे जबरदस्ती गर्भपात की दवा दी। बार-बार फोन करने के बावजूद उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब विवाद बढ़ा तो 2 जून 2025 को दिलीप शादी के वादे से मुकर गया।

बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर

अपराध दर्ज कर लिया गया है – एएसपी

इस मामले पर बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने कहा कि महिला की शिकायत पर डौंडी थाने में बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button