Uncategorized

दुर्ग-जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत:हाई बीपी और मानसिक बीमारी से पीड़ित था,जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत - Dainik Bhaskar

दुर्ग केंद्रीय जेल में बंद एक आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी राधेश्याम यादव (58) के रूप में हुई है।

राधेश्याम को वर्ष 2013 में हत्या के मामले में दोषी पाया गया था। उसे धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जेल प्रशासन के अनुसार, राधेश्याम लंबे समय से उच्च रक्तचाप और मानसिक बीमारी से पीड़ित था।

इलाज के दौरान कैदी की मौत

उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस और जेल प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button