Uncategorized

दुर्ग में छोटे ने बड़े भाई को मार डाला:पैसों को लेकर टांगिया से किया वार, रातभर घायल अवस्था में पड़ा रहा, अस्पताल में मौत

By Dinesh chourasiya

ये तस्वीर मृतक है (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar
                     मृतक

 दुर्ग जिले में शनिवार देर रात पैसों के विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। उसने टंगिया से हमला कर उसे मार डाला। माता-पिता के मौत के बाद दोनों भाई अपने मौसा-मौसी के घर पर रहते थे। यह घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरा पारा की है।

बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले शरद सड़क हादसे में घायल हुआ था। इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह कोई काम नहीं करता था और अक्सर भाइयों से पैसों की मांग करता था। शनिवार देर रात पैसों को लेकर डामन और शरद में झगड़ा हुआ।

घायल अवस्था में रातभर पड़ा रहा बड़ा भाई

गुस्से में शरद ने रसोई से टंगिया उठाई और डामन के गले और चेहरे पर कई वार कर दिए। खून से लथपथ डामन रातभर तड़पता रहा। लेकिन परिजनों ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। रविवार सुबह मोहल्लेवालों ने खून देखकर पुलिस को सूचना दी।

इसी घर में दोनों भाई रहते थे, जिसे पुलिस ने बंद कर दिया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शुरू में परिजनों ने किसी अज्ञात हमलावर पर शक जताया। लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ करने पर सारा सच उगल दिया। बता दें कि 48 घंटे में यह तीसरी हत्या है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

इस मामले में भिलाई नगर CSP सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से शरद को गिरफ्तार किया है। गंभीर रूप से घायल डामन को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button