Uncategorized

CG में लग्जरी-कारों से  नेशनल हाईवे जाम बिलासपुर पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त:चीफ जस्टिस बोले-महंगी गाड़ियां क्यों जब्त नहीं की गईं, सरकार से भी शपथपत्र के साथ मांगा जवाब

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लग्जरी कारों को खड़ी कर नेशनल हाईवे-130 जाम कर फोटोशूट केस में हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने बिलासपुर पुलिस से पूछा है कि इन लग्जरी गाड़ियों को जब्त क्यों नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने सरकार से शपथपत्र में जवाब भी मांगा है।

चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरू की डिवीजन बेंच ने पूछा कि स्वतः संज्ञान में लिया है। उन्होंने जनहित याचिका के रूप में केस की सुनवाई की। सोमवार को उन्होंने हाईवे जाम करने वाली गाड़ियों को जब्त न करने और मामूली कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कुछ रसूखदार और प्रभावशाली लड़कों ने बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे हाईवे को जाम कर दिया। बीच सड़क पर लग्जरी कारें खड़ी कर दी, जिससे लंबा जाम लगा रहा। रईसजादों ने बाकायदा इसका रील्स बनाकर इंस्टाग्राम में भी अपलोड किया गया था। मामला दो थाना क्षेत्र हिर्री और चकरभाठा के आसपास का है।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के करीबी और कांग्रेस नेता रहे विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने दो नई लग्जरी और महंगी कार खरीदी। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ टोयोटा शो रूम गया था। जहां उसने अलग-अलग पोज में वीडियो बनवाया। उसके साथ ब्लैक कलर की गाड़ियों का काफिला था।

टशन दिखाने सोशल मीडिया में वायरल किया NH जाम करने का वीडियो।

लग्जरियस कारें अड़ाकर नेशनल हाईवे किया जाम

जानकारी के मुताबिक, नई कार खरीदने के बाद रात में वेदांश अपने दोस्तों के साथ बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे घूमने निकल गया। इस दौरान उसने दो नई कार और दोस्तों की कार बीच सड़क पर पार्किंग की और फोटो शूट करवाया।

इसके लिए बाकायदा स्टूडियो से कैमरामैन और ड्रोन भी मंगाया गया था। नेशनल हाईवे जाम करने पर वहां बड़ी गाड़ियों की कतार लग गई, लेकिन किसी ने उन्हें कारें हटाकर रास्ता देने की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटाई।

खुद वीडियो शेयर कर बाद में किया डिलीट

नई कार खरीदने का जश्न और अपना टशन दिखाने के लिए यह सब किया गया था। यही वजह है कि रील्स बनाकर वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। वेदांश ने अपनी आईडी से वीडियो शेयर किया था। जब सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हुआ, तब आईडी ही डिलीट कर दिया गया।

पुलिस ने छिपाई नाम और पहचान, 7 कारों का काफिला

एडिशनल एसपी ट्रैफिक राम गोपाल करियारे ने बताया कि रतनपुर रोड पर एक के बाद एक 7 कारों को खतरनाक ढंग से लहराते हुए, कट मारकर चलाते हुए देखा गया। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसएसपी रजनेश सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

रतनपुर रोड पर तैनात प्रभारी एएसआई केके मरकाम और स्टाफ ने सभी गाड़ियों को रोक कर 2000-2000 रुपए की चालानी कार्रवाई की थी, लेकिन एडिशनल एसपी ने इन 6 लड़कों के न तो नाम बताए और न ही उन गाड़ियों के नंबर बताए थे।

अब जानिए किन लड़कों पर हुई थी मामूली कार्रवाई ?

पुलिस की चालानी कार्रवाई के अनुसार, रसूखदारों में वेदांश शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, यशवंत, दुर्गेश ठाकुर, विपिन वर्मा, अभिनव पांडेय शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button