
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, दर्जनभर कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल
By Dinesh chourasiya
सीजी : प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को महज कुछ ही महीने बचे हुए है। ऐसे में कई नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच बीजापुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। एक साथ 12 कार्यकताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विधायक कार्यलय में सभी कार्यकताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। इस दौरान विधायक विक्रम शाह मांडवी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष नें गमछा पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया है।

















