Uncategorized

एक देश एक चुनाव पर JPC की बैठक जारी:पूर्व CJI चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति खेहर सुझाव देंगे; प्रियंका गांधी, अनुराग ठाकुर समेत कई सदस्य पहुंचे

By Dinesh chourasiya

एक देश-एक चुनाव के लिए 129वें संशोधन बिल पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की बैठक संसद भवन में चल रही है। आज की मीटिंग में पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जगदीश सिंह खेहर कमेटी के सामने सुझाव देंगे। बैठक में शामिल होने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, संबित पात्रा समेत JPC के अन्य सदस्य पहुंचे हैं।

संसद में पेश हुए 129वें संविधान संशोधन बिल पर चर्चा करने और सुझाव लेने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी की अध्यक्षता वाली 39 सदस्यीय JPC बनाई गई है। JPC का काम बिल पर व्यापक विचार-विमर्श करना, विभिन्न पक्षकारों और विशेषज्ञों से चर्चा करना और अपनी सिफारिशें सरकार को देना है। अब तक कमेटी की 4 बैठकें हो चुकी हैं।

JPC बैठक की 2 तस्वीरें…

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर मीटिंग के लिए संसद भवन पहुंचे।
NCP (शरद गुट) की सांसद सुप्रिया सुले बैठक में शामिल हुई हैं।
जस्टिस जगदीश सिंह खेहर बिल पर कमेटी को सुझाव देंगे।

8 जनवरी: पहली बैठक

भाजपा सांसद संबित पात्रा मीटिंग के बाद सूटकेस में रिपोर्ट ले जाते हुए।

8 जनवरी को JPC की पहली बैठक हुई थी। इसमें सभी सांसदों को 18 हजार से ज्यादा पेज की रिपोर्ट वाली एक ट्रॉली दी गई थी। इसमें हिंदी और अंग्रेजी में कोविंद समिति की रिपोर्ट और अनुलग्नक की 21 कॉपी शामिल है। इसमें सॉफ्ट कॉपी भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button