
भिलाई मे गर्भवती महिला से मारपीट करने वाले चार आरोपी पकड़ाये मारपीट से गर्भ में ही नवजात शिशु की हुई मृत्यु
By Dinesh chourasiya
भिलाई मे प्रार्थिया असरफी देवी* निवासी बम्लेश्वरी मंदिर के पास राजीव नगर जामुल थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की पड़ोस के रहने वाले अमरजीत, समरजीत, आकाश, विकाश के द्वारा शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे। जिन्हें गाली देने से मना करने पर प्रार्थिया एवं आहत सोनमती व अन्य को एक राय होकर मारपीट कर चोट पहंचाये है*। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जामुल पुलिस द्वारा *विवेचना के दौरान आहत सोनमती जो 02 माह की गर्भवती थी जिसके पेट में लात मारने से गर्भ में ही बच्चा खत्म हो गया था। डाॅक्टरी परीक्षण एवं क्यूरी कराने पश्चात् प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 316 भादवि जोड़ी गई। आरोपी 01. अमरजीत रजक उर्फ बैठा 02. समरजीत रजक 03. आकाश कुमार रजक 04. विकास कुमार रजक सभी निवासी राजीव नगर छावनी को आज दिनांक 11.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।*







अपराध क्रमांक 353/2023
धारा 294, 506, 323, 34 भादवि जोड़ने धारा 316 भादवि
आरोपी
01. अमरजीत रजक उर्फ बैठा पिता बाबूलाल रजक उम्र 55 साल
02. समरजीत रजक पिता बाबूलाल रजक उम्र 35 साल
03. आकाश कुमार रजक पिता अमरजीत रजक उर्फ बैठा उम्र 27 साल,
04. विकास कुमार रजक पिता अमरजीत रजक उम्र 24 साल सभी निवासी राजीव नगर छावनी





