
छत्तीसगढ़ के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, देखें अपडेट
By Dinesh chourasiya
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम की बेरुखी दूर हो चुकी है और सभी जिलों में जमकर बारिश का सिलसिला चालू है भारी बारिश का आलम ये है कि कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए है। बात करें मानपुर मोहला और धमतरी जिले की तो यहाँ के जिला कलेक्टरों ने एहतियात बरतते हुए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। सरकार के निर्देश पर प्रशासन सतर्क है। किसी भी तरह की अनहोनी को देखते हुए पुलिस, नगर सैनिक और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को अलर्ट पर रखा गया हैं। प्रदेश में नदी-नाले भी उफान पर है और लोगों को ऐसे खतरनाक जगहों पर नहीं जाने की भी हिदायत दी जा रही है।
छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने दुर्ग महासमुंद, गरियाबंद और रायपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यानी इन जिलों में भारी बारिश तो नहीं लेकिन बादल जमकर बरसेंगे।
बात करें पिछले 24 घण्टों में हुई बारिश की तो छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश दुर्ग जिले में दर्ज की गई है। यहाँ 130 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसी तरह बालोद 120 मिमी जबकि प्रदेश की राजधानी रायपुर में मौसम विभाग ने बुधवार को 57 मिमी बारिश दर्ज की है।












