
बिलासपुर में लगातार बारिश से कई इलाके डूबे:उफान पर अरपा, नदी घरों में घुस पानी; कोरबा-मुंगेली दुर्ग समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार सुबह से बारिश हो रही है। जिस वजह से निचली कॉलोनियों में पानी भर गया है। शहर के पुराना बस स्टैंड, मिशन अस्पताल रोड, सरकंडा सहित कई इलाके पानी में डूब गए हैं।
लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अरपा नदी उफान पर है। उससे सटे निचले इलाकों में पानी घरों में घुस रहा है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। निगम प्रशासन ने दावे किए थे कि इस बार जलभराव की नौबत नहीं आएगी, लेकिन हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।







बिलासपुर में आफत की बारिश-


बता दें कि मौसम विभाग ने आज (रविवार) को कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इन 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
गरियाबंद जिले में भी झमाझम बारिश




इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, बेमेतरा, बालोद सहित 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट है। खासकर उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। रायपुर में देर रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। गरियाबंद जिले के राजिम-फिंगेश्वर क्षेत्र में भी झमाझम बारिश हुई, जिससे खेतों में पानी भर गया है।



लगातार बारिश से कई जगह जलभराव
गरियाबंद जिले में नालों में तेज बहाव देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गरियाबंद में पिछले 15 दिनों में 200 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
शनिवार को 10 से ज्यादा जिलों में के करीब 90 जगहों पर 10 MM या इससे ज्यादा बारिश हुई। औसत बारिश 25.73 मिमी दर्ज किया गया। इस बीच कोरबा में 20 साल पुराना पुल और सड़क तेज बारिश में बह गया।




