Uncategorized

दुर्ग में कुएं में कपड़े में बंधी मिली दो लाशें:एक बच्चे की लाश, दूसरे शव को निकालने का प्रयास जारी, दुर्ग पुलिस जांच में जुटी

By Dinesh chourasiya

अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में कुएं में मिली दो लाशें - Dainik Bhaskar

दुर्ग के पाटन ब्लॉक के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया (कुरूद डीह) में सार्वजनिक कुएं दो शव ​मिले हैं। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर अमलेश्वर पुलिस पहुंची और शवों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया।

जानकारी अनुसार, दोनों शव एक ही कुएं में पाए गए थे और कपड़े में लिपटे हुए थे। एक शव को निकालकर कपड़ा खोला गया, तो वह एक बच्चे का निकला। दूसरी लाश अभी भी कुएं में है, जिसे पुलिस और SDRF टीम मिलकर बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। मृतक महिला है या पुरुष, यह भी शव निकलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर शवों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, मौत की वजह पता करने के लिए शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल यह हत्या या आत्महत्या है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button