Uncategorized

महाराष्ट्र में भारी बारिश, नासिक में घरों-दुकानों में पानी भरा:MP के श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर, 20 गांवों का संपर्क कटा

By Dinesh chourasiya

मानसून ने बीते दो दिन में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में एंट्री ले ली है। भारी बारिश के चलते गुजरात के अहमदाबाद, वापी और राजकोट में सड़क, घरों और दुकानों में पानी भर गया। सावरकुंडला, राजुला में स्थानीय नदियां उफान पर आ गई हैं।

महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश से गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे नदी किनारे के निचले इलाकों के घर-दुकानों में पानी घुस गया। गुजरात के अमरेली में भारी बारिश से नदियों का पानी खेतों में जा घुसा। इससे फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

मध्यप्रदेश के श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर आ गई, जिससे करीब 20 गांवों का संपर्क टूट गया। बिहार के गयाजी में बारिश के बाद फल्गु नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे 20 लोग फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने 18 लोगों का रेस्क्यू किया। 2 की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से सरगुजा के मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में मां-बेटे समेत चार लोग बह गए।

मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Back to top button