Uncategorized

अगले 24 घंटे में रायपुर पहुंच सकता है मानसून:बस्तर के सभी जिलों को कवर किया बिजली गिरने से 1 की मौत

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायपुर-दुर्ग समेत सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तेज हवा चल सकती है। बिजली गिर सकती है। इससे पहले बिलासपुर में गुरुवार को पानी बरसा। बलौदाबाजार में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बुधवार को मानसून की एंट्री हुई है। गुरुवार को बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों को मानसून ने कवर कर लिया। अगले 24 से 48 घंटों में मानसून रायपुर में एंट्री कर सकता है। यहां मानसून के पहुंचने की नॉर्मल डेट 16 जून है।

Related Articles

Back to top button