Uncategorized

कोरबा से कवर्धा जा रही बस पलटी, 20-25 यात्री जख्मी:तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कोरबा से कवर्धा जा रही एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में करीब 25 यात्री घायल हो गए। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को हादसे की वजह बताई जा रही है। घटना पंडरिया थाना इलाके के लोरमी सैगोनाडीह किशुनगढ़ के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बस क्रमांक CG 10G 1652 रोज की तरह रविवार की सुबह 10 बजे कोरबा से कवर्धा की ओर निकली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसलिए ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर सका। अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे पलट गई।

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंची। हादसे में 20 से 25 यात्री घायल हैं, जिसमें कुछ की हालात गंभीर है। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button