Uncategorized

रायपुर दुर्घटना के बाद निंद से जागा दुर्ग पुलिस विभाग  माल वाहक वाहनों में सवारी बैठाकर परिवहन करने वाले के विरूद्ध की जा रही हैँ कार्यवाही। ▫️इस वर्ष 2025 में आज दिनाक तक माल वाहक वाहन में सवारी बैठाकर ले जाने वाले कुल 113 वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

By Dinesh chourasiya

 

वर्ष 2024 में अन्य जिलों में माल वाहक वाहनो में हुई सडक दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा *”ऑपरेशन सुरक्षा”* अभियान चलाकर लगातार माल वाहक वाहन में यात्रा करने वाले ऐसे वाहन चालको पर कार्यवाही की जा रही है जिसमें वर्ष 2025 में आज दिनांक तक 113 माल वाहक वाहनों पर कार्यवाही कर ऐसे वाहन चालको को समझाईस दी गई कि भविष्य में ऐसी गलती दुबारा न करे, ऐसे वाहन चालको के लायसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग को भी पत्र प्रेषित किया गया है।

अपीलः- यातायात पुलिस दुर्ग सभी माल वाहक चालको से अपील करती है कि अपने वाहन में यात्रियों का परिवहन कदापि न करे आपकी एक लापरवाही से कई जिंदगी खतरे में पड सकती है माल वाहक वाहन सामान लाने ले जाने के लिए है न कि यात्री ले जाने के लिए भविष्य में ऐसे माल वाहक वाहनों पर और कठोर कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Back to top button