
भिलाई में शराब तस्कर वैशाली नगर पुलिस की हत्थे चढ़ा आरोपी के पास से 86 अवैध शराब पौव्वा बरामद
By Dinesh chourasiya







“भिलाई में वैशाली नगर पुलिस ने अवैध रूप से देशी मसाला शराब परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ने में सफ़लता पाई आरोपी के पास से 86 पौव्वा शराब जप्त की गई है। वाहन एवं शराब की कीमत करीब 55 हजार रुपए बताई गई है।
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि मुखबीर की सूचना मिला कि एक व्यक्ति जो पीले रंग का शर्ट एवं काले रंग पेंट पहना हैं चेहरे में हल्की दाढी हैं काले रंग की स्पेलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीडी 5473 के सामने कत्थे रंग के बैंग में अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने के लिये ले जा रहा हैं। जवाहर नगर कचरा भट्टी होते हुए जामुल की ओर जाने की सूचना मिलने पर जवाहर नगर से जामुल जाने वाले रोड फुलो बाई चैक में घेराबंदी कर पकड़ा गया। काले रंग की स्पेलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीडी 5473 के सामने कत्थे रंग के बैंग में 86 पौव्वा देशी मसाला शराब बरामद किया गया, जुमला 15.48 बल्क लीटर कुल कीमती 9460 रूपये, मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीडी 5473 स्पेलेण्डर मोटर सायकल रंग काला पुरानी इस्तेमाली कीमती 45000 रूपये जुमला कीमती 54460 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी अशोक कोसरे पिता अग्नुराम कोसरे उम्र 36 वर्ष साकिन गुरू घासीदास नगर शर्मा किराना स्टोर्स के पास वार्ड 23 थाना जामुल आज गिरफ्तार किया गया। आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड में भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप सोरी थाना प्रभारी वैशाली नगर, सउनि राजेशमणी सिंह, आरक्षक राजेश सिन्हा, आरक्षक अजय गहलोत, आरक्षक गगनदीप गिरी की सरहानीय भूमिका रही।”






