Uncategorized

भारत ने पाकिस्तान का एयर डिफेंस रडार सिस्टम तबाह किया:15 भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, 

By Dinesh chourasiya

भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इससे पहले बुधवार की देर रात पाकिस्तानी सेना ने 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी। इसके बाद भारतीय सेना ने यह बड़ी कार्रवाई कर करारा जवाब दिया।

रक्षा मंत्रालय ने दोपहर 2:30 बजे इस कार्रवाई की जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने बताया, ‘7 मई की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसमें अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी थीं।

भारत ने कैसे नाकाम किया

भारतीय सेना ने पहले ही सीमाओं पर S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तैनात कर रखा है, जैसे ही मिसाइलों से हमला किया गया। इस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया।

भारत ने लाहौर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। इस बीच, पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) पर फायरिंग कर रहा है। इसमें जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टर मोर्टार और गोलीबारी की जा रही है।

उधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को ईरान के साथ बातचीत के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। जयशंकर ने कहा कि हमारी सेनाओं ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। भारत ने 6 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े आज के बड़े अपडेट्स

  • पंजाब के फिरोजपुर में BSF ने बॉर्डर पार कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया।
  • पाकिस्तान की सेना जम्मू-कश्मीर के LoC पर लगातार फायरिंग कर रही है। बुधवार को हुई फायरिंग में सेना के जवान समेत 14 लोगों की जान गई है।
  • पंजाब में ही बुधवार रात अमृतसर में धमाके सुने गए। गुरुवार सुबह यहां 3 गांवों में रॉकेट मिले हैं। डिफेंस एक्सपर्ट ने संभावना जताई है कि पाकिस्तान की तरफ से ये रॉकेट्स फायर किए गए और इंडियन डिफेंस सिस्टम ने इन्हें मार गिराया।
  • पंजाब के फिरोजपुर में BSF ने बॉर्डर पार कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया।
  • विदेश मंत्री ने साफ-साफ कहा कि हम पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ाना नहीं चाहते हैं। अगर पाकिस्तान हमला करता है तो यह तय है कि हम उन्हें करारा जवाब देंगे। इस बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी और अजित डोभाल की मीटिंग हो चुकी है। सर्वदलीय बैठक भी हुई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी चल रहा है।

Related Articles

Back to top button