
हमले से बचने कल शाम 4 बजे दुर्ग में मॉकड्रिल:एयर अटैक के दौरान क्या करें, कैसे खुद को बचाएं इसकी होगी प्रैक्टिस। कलेक्टर ने बताया कि, शाम 4 बजे जगह-जगह सायरन बजाए जाएंगे
By Dinesh chourasiya
पाकिस्तान से तनाव के बीच बुधवार (7 मई) को देश के 244 इलाकों में युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की प्रैक्टिस होगी। मॉकड्रिल में छत्तीसगढ़ का दुर्ग शहर भी शामिल है। भिलाई स्टील प्लांट को देखते हुए दुर्ग को अलर्ट में रखा गया।
सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। कैटगरी-1 सबसे संवेदनशील और कैटेगरी-3 कम सेंसेटिव है। इसमें दुर्ग कैटेगरी-2 में शामिल है। कलेक्टर ने बताया कि, शाम 4 बजे जगह-जगह सायरन बजाए जाएंगे।







इसके बाद सिविल डिफेंस वॉर की मॉकड्रिल होगी। इसमें नागरिकों को हवाई हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह इसलिए किया जा रहा है, जिससे एयर अटैक की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कलेक्ट्रेट सभागृह में दिया गया प्रेजेंटेशन
कल होने वाले मॉक ड्रिल को लेकर कलेक्ट्रेट दफ्तर में एक बैठक भी हुई। दुर्ग संभाग कमिश्नर आईजी और कलेक्टर के नेतृत्व में हुई बैठक में पुलिस सेंट्रल फोर्स और सिविल के अधिकारी शामिल हुए। बताया गया कि, पैनिक सिचुएशन में कैसे रिएक्ट करें इसे लेकर वीडियो भी जारी किया गया है।








