Uncategorized

भिलाई में खुर्सीपार थाने से कुछ दूरी पर लुटेरे गैंग ने युवक को  जमकर पीटा , मोबाइल नगदी रुपए ले भागे 

By Dinesh chourasiya

 भिलाई में लुटेरे गैंग ने राहगीर से मारपीट की है। सोमवार रात एक अज्ञात शख्स को बदमाशों ने पहले रोका फिर उसे खूब मारा। गैंग के लोगों ने उसके गले और सीने पर पैर रखकर भी चढ़े। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। युवक हाथ जोड़कर उनसे छोड़ने की बात कहता रहा, लेकिन आरोपी उसे बेरहमी से मारते रहे। पुलिस के मुताबिक, ये गैंग भिलाई में सक्रिय है। जो रात में बाइक सवारों को रोककर बुरी तरह मारते हैं। उसका वीडियो बनाते हैं और फिर लूट कर भाग जाते हैं।

4 मई की रात को भी इसी गैंग ने टेंट हाउस में काम करने वाले अमित सिंह की स्कूटी रोकी और उसे खूब मारा। घायल करने के बाद स्कूटी की चाबी निकाल ली और मोबाइल, पैसा लूटकर भाग गए थे। अमित ने ही अज्ञात शख्स को मारने का वीडियो उपलब्ध कराया है।

मारपीट कर लूट करता है गैंग

अमित ने बताया कि जिस मोबाइल को आरोपी लूट कर भागे उसका जीमेल उनकी मां के मोबाइल में लॉगिन था। अमित ने जैसे ही मेल लॉगिन किया उसकी मां के मोबाइल में अज्ञात शख्स को पीटने का वीडियो बैकअप के रूप में अपलोड हुआ।

अमित का दावा है कि ये वीडियो उसके साथ हुई लूट की वारदात के एक दिन बाद का है। उसके मोबाइल से ही वीडियो आरोपियों ने बनाया। इसलिए जैसे ही उसने अपना जीमेल दूसरे फोन में लॉग इन किया वो वीडियो उसमें आ गया।

जान बचाने के लिए आरोपियों के पैर पकड़ता पीड़ित

इस तरह हुई अमित के साथ लूट की घटना

अमित सिंह टेंट हाउस का काम करता है। 4 मई को वो टेंट के काम से कुम्हारी गया था और रात 10 बजे वहां से अपनी स्कूटी लेकर नंदिनी रोड लौट रहा था। वो जैसे ही खुर्सीपार थाने के सामने अपनी साइड में पहुंचा तीन चार लड़के नीले रंग की स्कूटी से आए और उसकी स्कूटी के आगे अपनी स्कूटी लगाकर उसे रुकवा लिया।

स्कूटी रोकते ही उन लोगों ने अमित को बुरी तरह मारा। उसकी स्कूटी की चाबी निकाल ली और उसका मोबाइल व पैसा लूटकर भाग गए। इसके बाद अमित वहां से रोड पार करके पैदल खुर्सीपार थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

टैंट हाउस में काम करने वाला अमित सिंह, जिसके साथ लूट हुई थी

सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने साफ निर्देश दिए हैं कि शाम के बाद पुलिस सड़क में नजर आनी चाहिए, लेकिन खुर्सीपार में इस तरह की वारदात हो रही है। स्थानीय और AAP नेता जसप्रीत ने कहा कि, दुर्ग जिले में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस को गश्त पर ध्यान देना चाहिए।

…………………………

Related Articles

Back to top button