छत्तीसगढ़

राज्य के 30 रेलवे स्टेशन होंगे मॉडिफाई:‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत देश के 1309 स्टेशनों को चुना गया, SECR से 49 नाम शामिल

दुर्ग4 घंटे पहले
दुर्ग रेलवे स्टेशन भी होगा मॉडीफाई। - Dainik Bhaskar
दुर्ग रेलवे स्टेशन भी होगा मॉडीफाई।

रेल मंत्रालय की सलाहकार समिति ने 20 जुलाई को “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत 1309 रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने का फैसला लिया है। इसमें राज्य के 30 स्टेशन को शामिल किया गया है। इस बारे में रेल संचार और इलेक्ट्रॉनिक एंड सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि साल 1999 से 2008 तक देश में मॉडल स्टेशन योजना लागू थी। इसके तहत रेलवे पर 594 स्टेशनों विकास करना था। अब “अमृत भारत स्टेशन योजना” लागू की जा रही है। जिसमें 1309 रेलवे स्टेशनों को डेवलप किया जाना है। रेलवे के स्टेशनों के विकास के लिए शुरू की गई “अमृत भारत स्टेशन योजना” स्टेशन को अपग्रेड करने की सोच के साथ शुरू की गई है। इसमें स्टेशन पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, स्वच्छता, वाई-फाई और कियोस्क जैसी सुविधाओं में सुधार का प्लान तैयार करना शामिल है।

इस योजना के तहत हर एक स्टेशन को ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए नामांकित स्थान जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस योजना के तहत स्टेशन और वहां के कार्यालय भवन को मॉडिफाइ किया जाएगा। शहर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को एकीकृत किया जाएगा। मल्टीमॉडल एकीकरण, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं और इको फ्रेंडली संसाधन, गिट्टी रहित ट्रैक, ‘रूफ प्लाजा’ और सिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

रायपुर रेलवे स्टेशन के सामने का स्ट्रक्चर
रायपुर रेलवे स्टेशन के सामने का स्ट्रक्चर

दुर्ग, रायपुर बिलासपुर सहित राज्य 30 स्टेशन शामिल
इस योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 49 स्टेशन शामिल हैं। इसमें बिलासपुर, रायगढ़, बाराद्वार, चाम्पा, नैला, अकलतरा, कोरबा, उसलापुर, पेंड्रारोड, बैकुंठपुर रोड, अंबिकापुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजुरी, ब्रजराजनगर, बेलपहाड़, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, बालोद, दल्ली राजहरा, भानुप्रतापपुर, सरोना, मरोदा, मंदिर हसौद, उरकुरा, भिलाई नगर, बिल्हा, निपानिया, भाटापारा, हथबंद, तिल्दा नेवरा, रायपुर, बालाघाट, चंडाफोर्ट, छिंदवाड़ा, गोंदिया ,राजनन्दगाँव, डोंगरगढ़, भंडारा रोड, नैनपुर, इतवारी, कामठी, मांडलाफ़ोर्ट, सिवनी, तुमसर रोड, वडसा, आमगांव स्टेशन शामिल हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के 30, मध्य प्रदेश के 9, महाराष्ट्र के 8 और ओडिशा के 2 स्टेशन शामिल हैं।

क्या है “अमृत भारत स्टेशन योजना”
भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुआत हुई है। रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधा से जोड़ने के लिए देश के 1000 से अधिक छोटे रेलवे स्टेशन को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। पहले चरण में इस योजना के तहत 68 मंडल के सभी 15 स्टशनों को बनाने का कार्य 2 साल में पूरा किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना से यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर, वाई-फाई, मीटिंग हॉल और डिजिटल घड़ी जैसी कई आधुनिक सुविधाएं मिल पाएंगी।

Related Articles

Back to top button