दुर्ग जिले में तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश:कई पेड़ गिरे, उखड़कर रोड में गिरा बोटेनिकल गार्डन
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली। राजधानी रायपुर व दुर्ग सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। दुर्ग जिले में बारिश और आंधी के चलते कई पेड़ गिए गए तो वहीं बारिश ने मौसम में तापमान को गिरा दिया।
आंधी के चलते दुर्ग निगर निगम के द्वारा कोहका से सूर्या मॉल रोड में बनाया गया वर्टिकल गार्डन उखड़कर पुलिया के ऊपर गिर गया। इससे वहां आने जाने वाले वाहन फंस गए। गार्डन के लोहे का पूरा फ्रेम वहां से गुजर रही कई कार के ऊपर जा गिरा।







इसके चलते गार्डन के नीचे तीन से चार कार फंस गए। कार के अंदर लोग फंसे रहे वो उससे निकल भी नहीं पाए। इसके बाद लोगों ने मदद करके कार के अंदर बैठे लोगों को निकाला। बताया जा रहा है कि कार के ऊपर से गार्डन का फ्रेम हटान के लिए क्रेन को बुलाया गया है। गनीमत यह रही कि इससे किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से पेड़ को सड़क से किनारे गिया गया। इसके बाद स्ट्रीट लाइट के पोल को भी सड़क से हटाकर किनारे किया गया। सड़क को क्लीयर करने में पुलिस और आम लोगों लगे हुए हैं। क्रेन को भी बड़े पेड़ को हटाने के लिए बुलाया गया है।

अचानक हुई आंधी और बारिश




दुर्ग जिले की बात करें तो यहां सुबह से धूप निकली थी। दोपहर में तेज धूप के बाद शाम 4 बजे मौसम ने करवट बदली और फिर तेज आंधी शुरू हुई। शाम 5 बजे से यहां बारिश और आंधी का दौर शुरू हुआ। भिलाई दुर्ग सहित आसपास के क्षेत्र में तेज बारिश भी हुई है। बारिश के चलते लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं जनजीवन भी अस्त व्यवस्त हुआ है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में रायपुर, दुर्ग, धमती सहित कई जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश और ओला गिरने की संभावना जताई है।




