Uncategorized

CG में कॉलेज के प्रोफेसर को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा चाकू दिखाकर लूटे मोबाइल सहित 20 हजार रुपए पुलिस ने दुर्ग से दबोचे दोनों लुटेरे को 

By Dinesh chourasiya

प्रोफेसर के साथ लूट करने वाले दो बदामश दुर्ग से गिरफ्तार - Dainik Bhaskar

जगदलपुर शासकीय कॉलेज के एक प्रोफेसर को बालोद जिले में स्कूटी सवार दो युवकों से लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। दोनों युवकों ने सुनसान जगह पाकर चाकू दिखाया और प्रोफेसर से 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने चाकू से खरोंच मारकर मोबाइल का पासवर्ड खुलवाया और दुर्ग निवासी एक व्यक्ति के खाते में फोन पे से 1500 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

तकनीकी साक्ष्यों और ट्रांजेक्शन की जांच के आधार पर दल्लीराजहरा पुलिस ने बालाजी नगर खुर्सीपार (भिलाई) निवासी राजा उर्फ रंजीत सिंह (32) और मीनाक्षी नगर बोरसी (दुर्ग) निवासी विक्की साहू (25) को 24 घंटे के भीतर दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया है।

कुसुमकसा अपने घर आ रहा था प्रोफेसर पूरा मामला 9 अप्रैल की रात करीब 10 बजे का मामला है। जब कुसुमकसा निवासी प्रोफेसर प्रिंस जैन जगदलपुर से अपने घर लौट रहे थे। वे भानुप्रतापपुर होते हुए दल्लीराजहरा पहुंचे थे, लेकिन रात अधिक हो जाने और जल्द घर पहुंचने की हड़बड़ी में उन्होंने रास्ते में स्कूटी सवार दो युवकों से लिफ्ट मांग ली। लिफ्ट देने के बहाने दोनों युवक उन्हें लेकर आगे बढ़े और अरमुड़कसा के पास सुनसान खेत के पास लूट लिया।

मोबाइल का लॉक खुलवाने चाकू से खरोंचा, पत्थर से मारा सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा के अनुसार, सुनसान खेत में दोनों आरोपियों ने प्रोफेसर को चाकू दिखाकर 20 हजार रुपये नगद लूट लिए। इसके बाद मोबाइल का लॉक खोलने को कहा, लेकिन इनकार करने पर पीठ पर चाकू और सिर पर पत्थर से हमला किया। डर के मारे प्रोफेसर ने लॉक खोला, जिसके बाद आरोपियों ने मोबाइल से फोन पे के जरिए दुर्ग के एक व्यक्ति को 1500 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

दोनों आरोपी आदतन बदमाश, दुर्ग के थानों में कई मामले दर्ज दल्लीराजहरा टीआई टीएस पट्टावी ने बताया कि प्रोफेसर प्रिंस जैन जगदलपुर के शासकीय कॉलेज में पदस्थ हैं और घर जाने की जल्दबाजी में उन्होंने आरोपियों से लिफ्ट ले ली। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी दल्लीराजहरा घूमने आए थे। जिनमें से एक ने अपना ससुराल बालोद बताया है। दोनों ही आरोपी दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के रहने वाले, नशे के आदी और आदतन अपराधी हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इनके खिलाफ पहले से कितने आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

मोबाइल लोकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन से पकड़े गए पीड़ित प्रोफेसर के मोबाइल की लोकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 1500 रुपये का ट्रांजेक्शन दुर्ग निवासी सुनील मिश्रा के खाते में किया था। पूछताछ में सुनील ने बताया कि आरोपियों ने अग्रवाल मिष्ठान भंडार का QR कोड भेजकर उससे यह राशि वापस मंगवा ली थी। जब पुलिस मिष्ठान भंडार की जांच करने पहुंची, उसी दौरान एक आरोपी वहां से स्कूटी में गुजरता दिखा। जिसे पकड़ने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।

धारदार चाकू, स्कूटी और लूटे गए मोबाइल जब्त एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने जानकारी दी कि घटना के संबंध में बीएनएस की धारा 209(6) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20,000 रुपये नगद, लूटा गया मोबाइल, एक धारदार चाकू और घटना में प्रयुक्त स्कूटी (क्रमांक CG04 LV 3061) जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button