Uncategorized

CG में कोयला लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी पांचवां डिब्बा हुआ डैमेज, कोयला परिवहन रुका

By Dinesh chourasiya

कोरबा में कोयले से भरी मालगाड़ी का पांचवां डिब्बा पटरी से उतर गया। - Dainik Bhaskar

कोरबा में शारदा विहार और टीपी नगर फाटक के बीच मानिकपुर खदान से बालको जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी का पांचवां डिब्बा पटरी से उतर गया। मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरने के बाद कुछ दूर तक चलता रहा। इससे पटरी और पहिया दोनों डैमेज हो गए।

चालक ने जैसे ही यह देखा, तुरंत मालगाड़ी रोक दी और रेलवे प्रबंधन को सूचित किया। घटना के समय शारदा विहार फाटक बंद था। पटरी से उतरने के बाद मालगाड़ी फाटक के बीच में ही फंस गया।

फाटक के बीच में मालगाड़ी के रुकने से लोगों का हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही फाटक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी हंगामा मचाने लगे। शुरू में लोगों को पटरी से उतरने की जानकारी नहीं थी। गेट मेन ने जब इसकी जानकारी लोगों को दी तब जाकर मामला शांत हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शारदा विहार फाटक में मालगाड़ियों का परिवजन अधिक होता है। इससे फाटक लंबे समय तक बंद रहता है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार अंडरब्रिज की मांग की है।

मालगाड़ी के पटरी से उतरने से कोयला परिवहन ठप

घटना के बाद बालको और रेलवे प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मरम्मत कार्य तुरंत शुरू किया गया। दुर्घटना बालको की दूसरी लाइन पर हुई है। इस मार्ग पर कोयला परिवहन पूरी तरह रुक गया है। इस घटना से रेलवे और बालको को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button