
वक्फ कानून-सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं की सुनवाई पर फैसला आज:जम्मू-कश्मीर विधानसभा में NC मेंबर ने कॉपी फाड़ी, मणिपुर में भाजपा नेता का घर जलाया
By Dinesh chourasiya
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देनी वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने की सहमति दे दी है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के वकील कपिल सिब्बल ने अदालत से अर्जेंट हियरिंग की मांग की थी। इस पर CJI संजीव खन्ना ने कहा कि आप वकीलों से कहें कि हमें मेल या पत्र भेजें। इस पर सिब्बल ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
इसके बाद CJI संजीव खन्ना ने कहा-







ठीक है, हम दोपहर में पत्र और मेल देखेंगे। इन पर फैसला लिया जाएगा। हम इन्हें लिस्ट करेंगे।

नए वक्फ कानून की संवैधानिकता के खिलाफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अलावा सुप्रीम कोर्ट में 5 अन्य याचिकाएं दाखिल की गई हैं। आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) याचिका दायर करेगा।




जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कहा, ‘कानून मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता को छीनने की खतरनाक साजिश है। हमारी राज्य इकाइयां भी हाईकोर्ट में संवैधानिक वैधता को चुनौती देंगी।’
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में NC मेंबर ने जैकेट फाड़ी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को नए वक्फ कानून पर हंगामा हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायक ने सदन में कानून की कॉपी फाड़ दी। एक NC विधायक ने अपनी जैकेट फाड़कर सदन में लहराई। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्रवाई पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी। NC समेत अन्य दलों ने वक्फ कानून के खिलाफ रेजोल्यूशन लाने की बात कही थी।
मणिपुर में भाजपा नेता का घर जलाया, तोड़फोड़

मणिपुर के थोउबल जिले में रविवार को भीड़ ने नए वक्फ कानून का समर्थन करने पर भाजपा बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष असगर अली मकाकमयुम के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।




