Uncategorized

रायपुर में बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने युवती को पीटा चाकू लेकर घर में घुसी, बाथरूम से बाल पकड़कर घसीटा, कैश-गोल्ड चेन गायब FIR दर्ज

By Dinesh chourasiya

रायपुर में बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने मिलकर एक युवती को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि, जब वो बाथरूम में नहा रही थी, तब लड़कियां चाकू लेकर घर के अंदर घुसी। बाथरूम के दरवाजे को लात मार कर खोला, फिर बाल पकड़ा और घसीट-घसीटकर पीटा। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता का नाम रहनुमा है, वह फैशन डिजाइनर है। भावना नगर में किराए के मकान में रहती है। मारपीट के दौरान से घर से कैश, सोने की अंगूठी और चेन भी गायब है।

पीड़िता रहनुमा, जिसके साथ 6 लड़कियों ने मारपीट की है।

बाथरूम से निकाला, बाल पकड़कर घसीटा

FIR के मुताबिक, रायपुर में उसकी 6 लड़कियों से पिछले 4 साल से दोस्ती थी। 3 अप्रैल को रहनुमा के पास कोमल का फोन आया। उसने कहा कि, वह उसके घर आ रही है। इसके बाद वह बाथरूम में नहाने चली गई।

इसी बीच शाम करीब 6 बजे मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थे, उसने दरवाजा खोला, तभी अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर के अंदर घुस गए।लड़कियां हाथी में चाकू भी रखी थी।

आईफोन तोड़ा और गोल्ड ज्वेलरी गायब

पीड़िता ने बताया कि, मारपीट के बाद उसके गले में पहनी सोने की चेन गिर गई। इसके अलावा 5 सोने की अंगूठी और घर से करीब 30 हजार कैश गायब है। आरोपी लड़कियों ने उसका आईफोन को भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया। रहनुमा ने आरोपी लड़कियों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई है।

मारपीट के बाद घर से कैश और गोल्ड की अंगूठी और चेन गायब है। घर में टूटा हुआ लाकर।

बॉयफ्रेंड के चक्कर में पिटाई की चर्चा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चर्चा है कि यह मारपीट बॉयफ्रेंड के चक्कर में हुई है। लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ।

हालांकि, विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव बताया गया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस जल्द मारपीट की असल वजह का खुलासा करेगी।

Related Articles

Back to top button