भिलाई में श्रीराम चौक में बिराजे भगवान श्री राम की प्रतिमा:तीन दिन तक हुआ भव्य आयोजन
By Dinesh chourasiya

भिलाई में सुपेला घड़ी चौक के आगे श्रीराम चौक का लोकार्पण कर वहां श्रीराम चंद्र जी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई। समति के लोगों द्वारा इस मौके पर तीन दिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़े राजनेता से लेकर आम लोग शामिल हुए।
भाजपा पार्षद और भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने कहा कि उनका सपना था कि श्रीराम चौक में भगवान श्रीराम चंद्र जी की प्रतिमा बैठे। उन्होंने इस चौका सौंदर्यीकरण करने के साथ ही यहां विशाल प्रतिमा का अनावरण कराया है। यह चौक दुर्ग जिले आस्था का केंद्र होगा।







भगवान श्रीराम चंद्र जी की प्रतिमा के अनावरण को लेकर यहां तीन दिन तक लगातार कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें 4 अप्रैल को दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। अखंड संगीतमय रामायण शुरू की गई। इसके बाद 5 अप्रैल को 7 बजे सांस्कृतिक जसगान और झांकी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अंतिम दिन 6 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर अल्का बाघमार, भाजपा पार्षद व अन्य भाजपा नेता शामिल रहे।
राम नवमी में निकले भी भव्य शोभायात्रा, होगा भंडारा




श्रीराम चंद्र जी की मूर्ति स्थापना के बाद राम नवमी के दिन 6 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। श्रीराम जन्मोत्सव के दिन निकलने वाली ये शोभायात्रा काफी विशाल होगी। इसके साथ ही श्रीराम जन्मोत्सव समिति के द्वारा भी भव्य शौभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
जिले में जगह जगह राम जन्मोसव के दिन भंडारा व कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दुर्ग शहर में गांधी चौक, सदर बाजार स्थित सीताराम पंचायती मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही सेक्टर 6 मां बम्लेश्वरी मंदिर, महाराणा प्रताप भवन के पास मां जगदंबा मंदिर, सेक्टर 1 मां शारदा मंदिर, सत्तीचौरा मंदिर दुर्ग, शीतला मंदिर सुपेला, दुर्गा मंदिर कुरुद ढांचा भवन और राज राजेश्वरी मंदिर पावर हाउस में भंडारे का आयोजन किया गया है।




