
भिलाई में लूट करने वाले 03 नाबालिक बालक पकड़ाए देर रात स्वीगी में खाने का आर्डर कर डिलीवरी ब्वाॅय से किया था लूट लूट की गई नगदी 1900, आधार कार्ड, स्कूटी प्लेजर जप्त
By Dinesh chourasiya
प्रार्थी रोशन कुमार निवासी दुर्गा नगर जुनावनी द्वारा थाना जामुल में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी स्वीगी में डिलीवरी ब्वाॅय का काम करता है। दिनांक 28.03.2025 की रात्रि 01.17 बजे घासीदास नगर जामुल का रहने वाला व्यक्ति द्वारा स्वीगी में खाने का आर्डर किया। प्रार्थी आर्डर लेकर घासीदास नगर पहुंचा। उसी समय 05 लड़के आये और हमने आर्डर किया है कहते हुए मो.सा. की चाबी निकाल कर प्रार्थी को हाथ मुक्के से मारपीट कर जेब में रखे 1900 रूपये एवं आधार कार्ड को जबरदस्ती लूट लिये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।







छावनी CSP हरीश पाटिल ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर जामुल पुलिस आरोपियों तक पहुंची पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ लूट करना स्वीकार किया। तीनो आरोपी विधि से संघर्षरत बालक अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घटित को अंजाम दिये है। प्रार्थी से लूट की गई नगदी रकम 1900 रूपये, आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी प्लेजर तीनो विधि से संघर्षरत बालको से जप्त की गई है। तीनो के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई है।
आरोपी 03 विधि से संघर्षरत बालक




