Uncategorized

दुर्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने साइंस कॉलेज एंट्री गेट को तोड़ा:दुर्ग में ड्राइवर को झपकी आने पर हादसा; पहले बोल्डर को मारा फिर लोहे की ग्रिल तोड़ी

By Dinesh chourasiya

ट्रक दुर्ग के प्रवेश द्वार से टकराया, द्वार टूटा - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले में साइंस कॉलेज के सामने बने एंट्री गेट को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक इतनी स्पीड में थी कि उसने पहले सड़क किनारे रखे बड़े बोल्डर को टक्कर मारा। इसके बाद लोहे की ग्रिल को तोड़ते हुए प्रवेश द्वार को तोड़ दिया। बताया जा रहा है ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात 1 बजे की है। ट्रक भिलाई से दुर्ग की तरफ माल लोड करके आ रहा था। वो वाय सेप ब्रिज से दुर्ग के लिए नीचे उतरा। स्पीड इतनी ज्यादा थी कि अचानक ट्रक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की घटना है।

वह बोल्डर से जिससे टकराकर रुका ट्रक

सीमेंट के बोल्डर से टकराकर रुका ट्रक

टक्कर इतनी तेज थी की काफी लोहे से बना प्रवेश द्वार पूरा टूट गया। इसके बाद ट्रक ने ब्रिज के किनारे लगी रेलिंग को तोड़ा और फिर एक बड़े सीमेंट के बोल्डर से टकराकर रुका। हादसे की आवास सुनकर साइंस कॉलेज के लड़के और अन्य लोग पहुंच गए।

लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक ड्राइवर को उपचार के लिए भेजा। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

ट्रक ने लोहे की ग्रिल को तोड़ते हुए प्रवेश द्वार को तोड़ा

क्रेन बुलाकर हटवाया गया मलबा

प्रवेश द्वार टूटने से एक तरफ का पूरा रोड जाम हो गया था। गाड़ियों को दूसरी तरफ से निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने तुरंत एक क्रेन को बुलाया और इसके बाद वहां से मलबे को हटाकर सड़क को खाली कराया गया।

ड्राइवर को आई थी झपकी

इस हादसे में ट्रक चालक को चोट आई है, हालांकि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उसने बताया कि अचानक गाड़ी चलाते चलाते उसे झपकी आ गई और ये हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button