Uncategorized

छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 33,700 करोड़…130 नए पीएमश्री स्कूल:PM मोदी 540KM की पेट्रोल-डीजल पाइप लाइन प्रोजेक्ट करेंगे लॉन्च, अभनपुर-रायपुर मेमू को दिखाएंगे हरी झंडी

By Dinesh chourasiya

PM नरेंद्र मोदी 30 मार्च को दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सभा करेंगे। यहां 33 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। इनमें बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा PM मोदी 540KM की पेट्रोल-डीजल पाइप लाइन प्रोजेक्ट भी लॉन्च करेंगे।

साथ ही 29 जिलों में 130 हाईटेक पीएमश्री स्कूल बनाने की घोषणा करेंगे। पीएमश्री स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड, आधुनिक लैब और लाइब्रेरी से अपग्रेड होंगे। PM आवास योजना के तहत 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश होगा, जिन्हें PM मोदी चाबियां भी सौंपेंगे। अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसे लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के पहले दिन प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, यह ऐतिहासिक है। अनुमान है लगभग 2 लाख लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्किंग व्यवस्था से लेकर सारी व्यवस्थाओं की गई हैं। मोदी की सभा करीब 55 एकड़ के मैदान में होगी।

बिजली उत्पादन परियोजनाएं शुरू की जाएंगी

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ग्रिड को मजबूत करने और बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई बिजली उत्पादन और संचारण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई रेल और सड़क परियोजनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

  • PM मोदी क्या-क्या घोषणाएं करेंगे विस्तार से जानने के लिए इस ग्राफिक्स से गुजर जाइए…

अब जानिए PM मोदी की सभा स्थल के बारे में

बिलासपुर में सभा से पहले प्रधानमंत्री मोदी रायपुर आएंगे। बिलासपुर में सभा 55 एकड़ मैदान में आयोजित होगी। PM और उनके स्टाफ के उतरने के लिए स्थल के किनारे 3 हेलीपेड तैयार किए गए हैं। स्थल के एक किनारे पर 2 और हेलीपेड बनाए गए हैं। ये राज्यपाल और मुख्यमंत्री के लिए हैं।

मोहभट्ठा में सभास्थल के पास पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। अलग-अलग जिलों के वाहनों के रुकने के लिए अलग कलर कोडिंग की जा रही है, ताकि लोगों को इसके लिए भटकना न पड़े। इसके साथ ही सभा स्थल के आस-आस 9 पार्किंग तैयार किए गए हैं।

सभास्थल में 5 डोम बनाए गए हैं। यहां खाने-पीने और टॉयलेट की भी सुविधा होगी।

सभास्थल में 5 डोम बनाए गए

सभास्थल में 5 डोम बनाए गए हैं। सभी डोम मिलाकर 120 सेक्टर में लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। हर सेक्टर में एक से डेढ़ हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसके साथ ही पानी, नाश्ता, दवा और साफ-सफाई से जुड़ी व्यवस्थाओं को कर्मचारी संभालेंगे। लोग 4-5 घंटे तक सभास्थल पर ठहरेंगे, टॉयलेट भी बनाए जा रहे हैं।

3 घंटे पहले लोगों को सभास्थल पर पहुंचना होगा

प्रधानमंत्री की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी व्यक्ति को बगैर जांच के सभास्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभास्थल पर 1500 मेटल डिक्टेटर गेट लगाए जाएंगे। लोगों को 3 घंटे पहले ही पहुंचना होगा।

3 हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा में होंगे तैनात

बिलासपुर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेशभर से करीब 3 हजार जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के अफसर भी बिलासपुर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में देर शाम से लेकर रात तक जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों की बैठक ली

Related Articles

Back to top button