







मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि
थाना वैशाली नगर के अप0क्र0-36/2022 धारा 354(घ)(1) 342 भादवि 9 पास्को एक्ट के प्ररकण में आरोपी कमलजीत सिह छाबड़ा पिता स्व0 नानक सिंह छाबड़ा उम्र 57 वर्ष निवासी एमआईजी सी म0न0-127 वैशाली नगर का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी कमलजीत छाबड़ा अपना सकुनत बदलकर बालकुम थाणे महाराष्ट्र में रह रहा था। आरोपी के सकुनत बदलकर थाणे महाराष्ट्र में होने की सूचना मिलने पर उनि0 अमित अंदानी थाना प्रभारी वैशाली नगर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरेापी कमलजीत छाबड़ा के गिरफ्तारी वारंट की तामिली हेतु कर्मचारी दिगर राज्य थाणे महाराष्ट्र रवाना किया गया। जहॉ पहुॅचकर आरोपी कमलजीत छाबड़ा को गिरफ्तार कर वापस आकर आरोपी कमलजीत छाड़बा को मय गिरफ्तारी वारंट के माननीय मजिस्ट्रेट श्रीमती संगीता नवीन तिवारी माननीय जिला एव सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी पास्को एक्ट के न्यायालय में उपस्थित किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया








