Uncategorized

रायपुर में पिस्टल-तलवार अड़ाकर डकैती:7 नकाबपोश छत के सहारे घर में घुसे, परिवार को बंधक बनाया; 6 लाख कैश और जेवर लेकर फरार पुलिस लुटेरे की तलाश शुरू की 

By Dinesh chourasiya

राजधानी रायपुर में पिस्टल और तलवार अड़ाकर डकैती हुई है। केवरादीह गांव के रहने वाले राधेलाल भारद्वाज के घर गुरुवार रात 7 नकाबपोश बदमाश घुसे। छत में लगे दरवाजे में कुंडी टूटी थी उसकी जगह रस्सी बंधा हुआ था। डकैत रस्सी काटकर अंदर आए और घर के मुखिया पर बंदूक तान दी।

पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। पेशे से किसान राधेश्याम ने बताया कि वे लोग पैसे और गहने का ठिकाना पूछने लगे फिर कुछ फैमिली मेंबर के हाथ पैर बांध दिए और फिर 6 लाख कैश और जेवर लेकर फरार हो गए।

केवरादीह गांव के इसी घर में डकैती हुई है

ये है पूरी घटना

पीड़ित राधेलाल ने बताया कि घर में उनकी पत्नी, मां, एक बेटी और बहू थी। यह सभी अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। तभी रात 2 बजकर 5 मिनट में 7 आदमी आए। शोरगुल की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भी उठ गए।

अचानक उनके कमरे में दो-तीन लोग आ गए। हाथ में तलवार, बंदूक और चाकू लिए थे। उन्होंने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

वहीं, वे लोग कहने लगे सभी चुप रहो चुप रहो कहने लगे और चिल्लाना मत बोलकर तलवार से मारने लगे। जिसको हम लोगों ने हाथ अड़ाकर रोका। डकैतों ने कुछ फैमिली मेंबर के हाथ पर भी बांध दिए।

डकैतों ने घर में रखें अलमारी से कैश और जेवर की तलाश शुरू किए। फिर उन्होंने करीब 6 लाख रुपए कैश और सोने के जेवर एक बैग में रख लिए। फिर सभी डकैत वहां से भाग निकले।

डकैतों ने अलमारी की तलाशी ली

मौके पर पहुंची जांच टीम

इस घटना की सूचना राधेश्याम ने करीब 3 बजे खरोरा थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। रायपुर SSP लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचकर मुआयना कर रहे है। उनके साथ एडिशनल एसपी क्राइम, डीएसपी क्राइम और सीएसपी कोतवाली भी मौजूद थे।

……………………………..

Related Articles

Back to top button