Uncategorized

CG में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 3 नक्सलियों का एनकाउंटर:करीब 500 जवान कोर इलाके में थे घुसे, बड़े कैडर्स के मारे जाने की खबर; शव-हथियार बरामद

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सरहद पर सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में झीरम हमले के मास्टरमाइंड चैतू के मारे जाने की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 3 शवों के साथ इंसास राइफल बरामद की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के पार भारी संख्या में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसी के आधार पर एक दिन पहले दंतेवाड़ा और बीजापुर से करीब 500 जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। वहीं आज 25 मार्च की सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

दंतेवाड़ा SP गौरव राय और ASP आरके बर्मन का कहना है कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। सर्च ऑपरेशन पूरा होने और सभी जवानों के लौटने के बाद मौत का आंकड़ा स्पष्ट हो पाएगा।

4 दिन पहले इसी इलाके में 30 नक्सली मारे गए

दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर 4 दिन पहले दो मुठभेड़ में फोर्स ने 30 नक्सलियों को मार गिराया था। दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 26 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए थे। नक्सलियों को उनके TCOC (टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन) माह में ही सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। सूत्रों के अनुसार पुलिस की यह कार्रवाई एक हफ्ते पहले सरेंडर किए नक्सली दिनेश मोड़ियाम की निशानदेही पर की गई थी

Related Articles

Back to top button