Uncategorized

CG में आकाशीय बिजली गिरने से 2 मौत:4 दिन में 5 मौतें; छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज आंधी-तूफान का यलो और ऑरेंज अलर्ट

By Dinesh chourasiya

कोरबा में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मौमस बदला हुआ है। साथ ही आगे भी आंधी-तूफान का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने से अलग-अलग जगह 3 दिन में 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ये बदलाव हुआ है। रायपुर के आउटर और दुर्ग में सुबह बारिश हुई है। बस्तर संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। पिछले 24 घंटे में रायगढ़ के कापू में सबसे ज्यादा 51.5 मिली मीटर बारिश हुई। वहीं पिछले 3 दिनों में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हुई है।

अगले 24 घंटे प्रदेश का अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा। अगले 4 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में दिन के तापमान में 5-6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जशपुर, शंकरगढ़ में 50MM, सूरजपुर में 40MM, भैयाथान, अंतागढ़ ,कोचली में 30 मिमी बारिश हुई। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आंधी-तूफान के बाद जमकर बारिश हुई।

शनिवार को ऐसा रहा मौसम

शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव के कारण ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा।

रायपुर में सुबह से बादल छाए

वहीं रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई है। तापमान 37 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। यहां दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं रायपुर के माना इलाकों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। शनिवार को हल्के बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।

बिलासपुर में दिन का पारा सामान्य से 6 डिग्री कम रहा

बिलासपुर में शनिवार को दिन का तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा, जो औसत से 0.7 डिग्री अधिक रहा। गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा।

बस्तर में आज हल्का बारिश के आसार

बस्तर संभाग के जिलों में आज गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। शनिवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। रात का तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।

बिजली गिरने से 3 दिन में 3 की मौत

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 3 दिन में 3 लोगों की जान गई है। इसमें बलरामपुर में एक, MCB जिले में एक महिला और कोंडागांव में एक युवक की जान चली गई। वहीं कोरबा में आंधी के चलते राइस मिल की निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिससे काम कर रहे 2 मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई और 6 घायल हो गए। घायलों की स्थिति ठीक है।

Related Articles

Back to top button