Uncategorized

भिलाई निगम में MIC मेंबर को धरना देना पड़ा महंगा:निगम आयुक्त ने थमा दी नोटिस, डर के मारे धरना आधे में छोड़ा

By Dinesh chourasiya

पार्षद लालचंद वर्मा को निगम आयुक्त ने दी नोटिस - Dainik Bhaskar

भिलाई शहर सरकार के मंत्री व वार्ड 18 से कांग्रेस पार्षद लालचंद वर्मा को बिना पूर्व सूचना निगम आयुक्त कार्यालय के सामने धरना देना महंगा पड़ गया। निगम आयुक्त राजीव पाण्डेय ने उन्हें नोटिस थमा दी और चेतावनी दी कि यदि वो धरना नहीं खत्म करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वर्मा धरना बीच में ही खत्म करके उठ गए।

आपको बता दें कि भिलाई नगर निगम के कांग्रेस पार्षद व एमआईसी मेंबर लालचंद वर्मा राज्य सरकार और निगम आयुक्त पर आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम आयुक्त वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के कहने पर चल रहे हैं।

वो ना तो उनके वार्ड में वोर खनन करने दे रहे हैं और ना ही मूलभूत की राशि से कोई विकास होने दे रहे हैं। लालचंद ने दावा किया कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती है वो निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठकर अनवरत धरना देते रहेंगे।

आयुक्त कार्यालय के सामने धरने पर बैठे थे पार्षद वर्मा

निगम आयुक्त राजीव पाण्डेय ने दिन में तो सभी कमिश्ननरों की बैठक ली। शिकायत लेकर आने वाले लोगों की शिकायत सुनी और जब शाम को भी लालचंद वर्मा धरने पर बैठे रहे तो उन्होंने उनके खिलाफ एक नोटिस जारी कर दिया। उस नोटिस के बाद लालचंद वर्मा धरना से उठ गए। और कमिश्नर चैंबर में सही विकास करने का आश्वासन लेकर लौट आए।

निगम आयुक्त ने जारी की नोटिस दी चेतावनी

यह जारी हुई नोटिस

निगम आयुक्त राजीव पाण्डेय ने वार्ड 18 के पार्षद लालचंद वर्मा को 17 मार्च की शाम नोटिस जारी किया है। उस नोटिस में उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि आयुक्त कार्यालय एक प्रतिबंधित क्षेत्र है। आपने 17 मार्च को उसके सामने बैठकर धरना दिया है। इससे शासकीय कार्य में बाधा पहुंची है। धरना देने से पहले आपने निगम आयुक्त कार्यालय को कोई सूचना नहीं दी थी और ना किसी तरह की अनुमति ली है।

नोटिस में लिखा गया है कि नोटिस मिलते ही आप धरने से तत्काल उठ जाएं, नहीं तो प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करने के आरोप में आपके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने नोटिस की एक कॉपी सुपेला थाने को भी भेजी है। नोटिस मिलते ही लालचंद वर्मा धरने से उठ गए और निगम आयुक्त से मिलने पहुंच गए। इसके बाद निगम आयुक्त से आश्वासन लेकर लौट गए।

अकेले धरने पर बैठे एमआईसी मेंबर लालचंद वर्मा

कमिश्नर ने कहा है तो अब सूचना देकर धरना देंगे

निगम पार्षद लालचंद वर्मा का कहना है कि आयुक्त ने उन्हें बिना पूर्व सूचना धरना देने की नोटिस दी है। इसलिए उन्होंने धरना बीच में रोक दिया है। उनका कहना है कि लालचंद वर्मा लड़ाई बीच में नहीं छोड़ता। वो फिर से कमिश्नर और एसडीएम को धरने के लिए सूचना देंगे। इसके बाद अपने साथियों से साथ बड़ी संख्या में निगम कार्यालय के गेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Back to top button