Uncategorized

भिलाई में झारखंड के विधायक के दामाद की सड़क हादसे में मौत:शराब के नशे में बाइक से पोल में टकराने से हुई स्पॉट डेथ

By Dinesh chourasiya

भिलाई हाउसिंग बोर्ड में झारखंड के विधायक के दामाद धर्मेंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जामुल पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। वहां पुलिस अधिकारियों के बीच देर रात उसका पीएम किया गया और शव को ताबूत में पैक करके रातों रात बिहार ले जाया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र यादव बिहार के औरंगाबाद जिले के चटेवा का रहने वाला था। वो भिलाई में किसी फैक्ट्री में काम करता था। वो झारखंड के किस विधानसभा के विधायक का दामाद था ये तो पता नहीं चला, लेकिन उसका पीएम रातों रात प्रोटोकॉल के बीच हुआ और इसके लिए खुद सूबे के मंत्री ओपी चौधरी ने कलेक्टर अभिजीत सिंह को फोन किया था।

कलेक्टर ने मंत्री के फोन के बाद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला और सीएमएचओ दुर्ग को इसकी सूचना दी। एसपी के निर्देश पर एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी व जामुल थाना प्रभारी रात 10 बजे सुपेला अस्पताल की मरचुरी में पहुंचे। सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी भी वहां पहुंचे। इसके बाद प्रोटोकॉल के बीच रात में धर्मेंद्र यादव के शव का पीएम किया गया।

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर और टीआई जामुल कपिल देव पाण्डेय ने रात में बैठकर कराया पोस्टमार्टम
एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर और टीआई जामुल कपिल देव पाण्डेय ने रात में बैठकर कराया पोस्टमार्टम

बीएम के बाद उनको पत्नी बच्चों के साथ रातों रात एक एंबुलेंस में बिहार भेजा गया। इसके लिए पहले से विशेष ताबूत और आईस की व्यवस्था की गई थी, जिससे वहां ले जाते तक शव खराब ना हो।

शराब के नशे में पोल से टकराया

पीएम में यह जानकारी मिली है कि धर्मेंद्र यादव ने होली के दिन काफी अधिक मात्रा शराब पी हुई थी। नशे की हालत में तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड में एसबीआई बैंक के पास उसने बाइक को एक बिजली के पोल से टकरा दिया। इससे उसके सिर में चोट आई हौ उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button