Uncategorized

रायपुर में एक गर्लफ्रेंड के लिए 2 लड़के भिड़े चली गोली पिता ने तानी पिस्टल, बेटे ने की फायरिंग; स्नाइपर, बंदूक, पिस्तौल और चाकू बरामद

By Dinesh chourasiya

रायपुर में शुक्रवार रात गर्लफ्रेंड के चक्कर में गोली चल गई। दो युवकों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर पहले तो विवाद शुरू हुआ। बेटे की गर्लफ्रेंड से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए पिता ने एक युवक पर पिस्टल तान दी। यह देखकर बेटे को भी जोश आ गया उसने 12 बोर की बंदूक से दो बार युवक पर फायरिंग कर दी।

इस दौरान आरोपी जसपाल के साथ मौजूद उसके चाचा ने बंदूक की नली ऊपर उठा ली जिससे युवक को गोली नहीं लगी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 पिस्टल, 12 बोर बंदूक, एक स्नाइपर और चाकू बरामद किया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. जरनैल सिंह, पिता
  2. जसपाल सिंह, बेटा
  3. हरप्रीत सिंह, चाचा
  4. अभिजोत सिंह
  5. इन्दरपाल सिंह

इनपर जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट में एक्शन लिया गया।

अब जानिए पूरा मामला

रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह के मुताबिक ट्रांसपोर्टिंग के बिजनेस से जुड़े उदया सोसायटी निवासी मदनजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 5 मार्च को कर्णवीर और जसपाल के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर बहस हुई। जिसके बाद कर्णवीर के भाई प्रभजोत सिंह और जसपाल के बीच अगले दिन मिलकर बातचीत करना फाइनल हुआ।

जसपाल फैमिली के साथ पहुंचा

6 मार्च की शाम 7 बजे करीब तेलीबांधा चौक के पास एक सेकेंड हैंड कार शोरूम कार सॉल्यूशन में मिलना तय हुआ। प्रभजोत अपने रिश्तेदार मदनजीत के साथ पहुंचा। तो वहां पर जसपाल पहले से मौजूद था।

उसके साथ पिता जरनैल सिंह रंधावा उर्फ लाली, चाचा हरप्रीत सिंह और अन्य बैठे हुए थे। इस दौरान कर्णवीर और जसपाल के बीच एक दिन पहले हुई बहस के बारे में बातचीत होने लगी। तभी विवाद बढ़ गया और आपस में गाली-गलौज होने लगी।

पुलिस ने आरोपी पिता जरनैल सिंह, बेटे जसपाल सिंह, चाचा हरप्रीत सिंह और अभिजोत सिंह गिरफ्तार किया है।

बाप ने तानी पिस्टल, बेटे ने किया फायर

दोनों पक्षों के बीच बहस बाजी बढ़ने के बाद जरनैल सिंह ने मदनजीत की तरफ पिस्टल लोडकर तान दी। फिर कहा कि कर्णवीर को बुलाओ वरना तुम लोग पर फायर कर दूंगा। इस बीच जसपाल सिंह को भी हिम्मत आ गई।

उसने अपने कार में रखी 12 बोर की दो नाली बंदूक को निकाल कर ले आया। फिर हत्या करने के इरादे से दो बार फायर किया।

पुलिस की नाकेबंदी में फंसे

इस घटना के बाद प्रभजोत और मदनजीत अपनी जान बचाकर वहां से भागे। मौका देखकर आरोपी भी फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया। फिर आरोपियों की पहचान कर शहर में नाकेबंदी करवाई। फायदा यह हुआ की 2 घंटे के भीतर दो अलग-अलग इलाकों से चार आरोपी गिरफ्तार हो गए।

1 पिस्टल, एक 12 बोर बंदूक, एक स्नाइपर और एक चाकू के साथ दो चारपहिया वाहन जब्त किया है।
1 पिस्टल, एक 12 बोर बंदूक, एक स्नाइपर और एक चाकू के साथ दो चारपहिया वाहन जब्त किया है।

Related Articles

Back to top button