Uncategorized

अयोध्या जा रहे मां-बेटे समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, खड़ी बस से टकराई ट्रैवलर; 6 घायल

By Dinesh chourasiya

बाराबंकी में बस और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर हो गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। 6 घायल हैं। हादसा रविवार सुबह 5 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लोनी कटरा थाना क्षेत्र के फूटहा भवनियपुर गांव के पास हुआ।

छत्तीसगढ़ से अयोध्या जा रही बस खराब होने के चलते हाईवे पर किनारे खड़ी थी। इसी दौरान महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही टेंपो ट्रैवलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर के अंदर बैठे सभी श्रद्धालु फंस गए।

पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर को गैस कटर से काटकर शवों और घायलों को निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

3 तस्वीरें देखिए…

बस में ट्रैवलर ने पीछे से टक्कर मार दी।
पुलिस और NHAI की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को एक्सप्रेस-वे से किनारे हटवाया।

120 की स्पीड से टकराई ट्रैवलर पुलिस ने बताया सभी मृतक महाराष्ट्र के हैं। मृतकों में दो महिला और दो पुरुष हैं। इनके नाम दीपक, सुनील बाडमेर, अनुसुइया और जयश्री हैं। सुनील बाडमेर और अनुसुइया मां-बेटे हैं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैवलर बस से चिपक गई। गैस कटर मंगाकर ट्रैवलर को काटा गया। करीब दो घंटे के रेस्क्यू के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सका। पुलिस ने बताया कि हादसे की शुरुआती वजह ओवर स्पीड है। ट्रैवलर की स्पीड 120 के करीब थी।

एसपी दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button