Uncategorized

CG में मतगणना के बाद पूर्व महापौर का वीडियो वायरल:कांग्रेसी उम्मीदवार हराकर भाजपा के विजय प्रत्याशी को घर बुलाकर किया विजय तिलक

By Dinesh chourasiya

पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने भाजपा प्रत्याशी का किया विजय तिलक - Dainik Bhaskar

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आई है। राजनांदगांव नगर निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यहां की पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने पहले अपने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया फिर भाजपा के प्रत्याशी को विजय के बाद अपने घर बुलाकर उसका विजय तलक कर आरती कर रही हैं।

मामला राजनांदगांव नगर निगम अंतर्ग वार्ड 5 चिखली वार्ड का है। यहां से कांग्रेस नेता प्रदीप यादव की पत्नी सरोज यादव कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ी थीं। उनके विपक्ष में भाजपा उम्मीदवार श्रुति लोकेश जैन खड़ी थीं। 15 जनवरी को जब मतगणना के बाद रिजल्ट आया तो भाजपा की श्रुति जैन विजयी हुईं।

विजय होने के बाद श्रुति लोकेश जैन का उनके समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला। श्रुति समर्थकों के साथ कांग्रेस नेता और पूर्व महापौर हेमा देशमुख के घर पहुंची। वहां हेमे देशमुख ने उन्हें जीत की बधाई दी। उन्होंने श्रुति जैन और साथ पहुंचे अन्य विजयी भाजपा नेताओं का विजय तिलक कर आरती उतारी।

भाजपा प्रत्याशी को जीत के बाद गले से लगाती कांग्रेस नेता और पूर्व महापौर

इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता प्रदीप यादव ने इस वीडियो को कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को टैग किया है। उन्होंने कहा कि हेमा देशमुख ने पहले कांग्रेस उम्मीदवार को चुनाव हराया और उसके बाद भाजपा प्रत्याशी को घर बुलाकर उसका विजय तिलक कर रही हैं। उन्होंने इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व महापौर ने कहा दुश्मन भी घर आता है तो स्वागत करते हैं

इस बारे में कांग्रेस नेता और राजनांदगांव की पूर्व महापौर हेमा देशमुख का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी हारा है तो उनका सम्मान हारा है। उन्होंने सरोज यादव को टिकट दिलाया था। सरोज की हार कांग्रेस पार्टी की हार है। रही बात भाजपा प्रत्याशी के स्वागत की तो ये आरोप गलत है। अगर मेरे घर कोई दुश्मन भी आएगा तो मैं उसका स्वागत और सम्मान करूंगी।

मैं चुनाव लड़ती तो जीतती

वीडियो में भाजपा नेता डॉ. राघव हेमा देशमुख से यह कहते दिख रही हैं कि आपके आशीर्वाद से ये जीत मिली है। इसको लेकर हेमा देशमुख का कहना है कि डॉ. राघव यह कह रहे हैं कि अगर आप (हेमा देशमुख) चुनाव लड़ते तो हम हार जाते। पिछली बार आप चुनाव लड़े थे तो आप जीते थे, इस बार नहीं लड़े तो हम जीत गए। हेमा देशमुख का कहना है कि हार जीत भाग्य की बात होती है।

Related Articles

Back to top button