Uncategorized

CG में फरवरी में तेज गर्मी, रायपुर में 36 डिग्री पहुंचा तापमान:5 जिलों में पारा 33 डिग्री के पार; 2 दिन में 3 डिग्री तक बढ़ेगा टेम्प्रेचर

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में लगातार दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। फरवरी के शुरुआत में ही गर्मी सताने लगी है। रायपुर में पारा 36 डिग्री पहुंच गया है। रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग, गौरेला पेंड्रा मरवाही में पारा 33 डिग्री के पार हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

प्रदेश में मंगलवार को बलरामपुर और अंबिकापुर सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है।

रायपुर में दिन का तापमान 7 डिग्री अधिक

यहां दिन का तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा, जो औसत से 5.3 डिग्री अधिक है। वहीं माना इलाके में दिन का पारा 35 डिग्री और रात का पारा 20 डिग्री अधिक रहा। यह भी औसत तापमान से 5 डिग्री अधिक रहा।

बिलासपुर में दिन और रात का पारा 6 डिग्री से अधिक

यहां भी दिन और रात का पारा समान्य से 6 डिग्री अधिक रहा। मंगलवार की सुबह से ही गर्मी का एहसास होने लगा। दिन का पारा 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का पारा भी 21 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है।

सरगुजा में भी चुभने लगी धूप छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है। इस वजह से ठंड पूरी तरह से गायब है, सरगुजा संभाग के जिलों में भी रात का तापमान सामान्य से अधिक है। अंबिकापुर में मंगलवार को अधिकतम 31.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 13 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था।

कोरिया में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। सूरजपुर में 31.4 डिग्री और बलरामपुर में 31.3 डिग्री दिन का पारा रहा। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दिन का तापमान 34.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री ज्यादा

Related Articles

Back to top button