Uncategorized

भिलाई में मनोज सिन्हा के नाम वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार चन्दन यादव निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। रायगढ़ के वार्ड नंबर 18 से शीला साहू के नाम वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं।

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी की आखिरी दिन भिलाई और रायगढ़ से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है। भिलाई में मनोज सिन्हा के नाम वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार चन्दन यादव निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। रायगढ़ के वार्ड नंबर 18 से शीला साहू के नाम वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं।

बता दें कि आज शाम तक उम्मीदवारों के पास समय है कि वो अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी। चुनाव चिन्ह जारी करना भी आज ही होगा। 11 फरवरी को वोटिंग होगी और 15 फरवरी को मतगणना के साथ चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। महापौर पद के लिए 109, अध्यक्ष पद के लिए 816 कैंडिडेट हैं। पार्षद पद के लिए 10 हजार 776 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।

Related Articles

Back to top button