छत्तीसगढ़

CG  : नदी पार करते समय मां समेत 2 बच्चें नदी के तेज बहाव में बहें, SDRF टीम ने एक मासूम की बचाई जान

By Dinesh chourasiya

जगदलपुर। : प्रदेश में बीते दिनों सभी इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसके बाद नदी नाले उफान पर है। इसी के चलते आज एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें नारंगी नदी में मां समेत दो बच्ची बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। नदी में बहे तीन लोगों में से एक बच्चीं को रेस्क्यू कर पानी से बहार निकाल लिया गया. बच्चीं पूरी तरह से सुरक्षित है. वहीं पानी में डूबे मां और बच्चीं की तलाश जारी है। यह पूरी घटना भानपुरी थाना क्षेत्र के अमलीगुड़ा एनिकट की है

तीनों मां बेटी नारंगी नदी में तेज बहाव के बीच एनीकट के ऊपर से पार हो रहे थे। उसी वक्त अचानक तीनों तेज बहाव में बह गए. बताया जा रहा है कि मां चेरो कश्यप, बेटी सखी और परी कश्यप एनीकट के रस्ते नदी पार कर बैगा के घर जा रहे थे। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तीनों की तलाश में जुट गई। वहीं बस्तर फाइट के जवान रुपनाथ बघेल ने नदी में बही बच्ची परी कश्यप को बचा लिया है. बाकि मां और बेटी का कोई पता नहीं चल सका है, दोनों की खोजबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button