भिलाई में बढ़ी चाकूबाजी की घटनाएं कैंप के बाद खुर्सीपार में चला तलवार व कटर, चार घायल
By Dinesh chourasiya

भिलाई में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले एक महीने में ही 6 से अधिक चाकूबाजी की घटनाएं घट चुकी है। एक दिन पहले सोमवार को साक्षरता चौक में दो भाइयों को चाकू मारने के बाद मंगलवार रात फिर से खुर्सीपार में तलवार और चाकू चला।
खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात 1 बजे शहीद वीर नारायण चौक में दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें जमकर तलवार और चाकू चला। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।







पुलिस के मुताबिक यह झगड़ा पारिवारिक विवाद के चलते हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों को पहले सुपेला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घायल सतीश सेन की हालत गंभीर होने से उसे मेडिकल कॉलेज कचांदुर रेफर किया गया। खुर्सीपार पुलिस मामला दर्ज जांच कर रही है।
आधी रात को चींख पुकार से गूंजा मोहल्ला
मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार आधीरात के बाद लगभग 1 बजे की है। शहीद वीर नारायण चौक पास खुर्सीपार के सेलून संचालक ने अपने पास काम करने वाले सतीश सेन को मोबाइल फाइनेंस पर दिलाया था। सतीश मोबाइल की किस्त नहीं पटा रहा था।




इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा था। सोमवार आधी रात को सेलून संचालक अपने साथियों के साथ सतीश सेत के घर पहुंचा। जैसे ही सतीश बाहर आया उसके ऊपर उन लोगों ने हमला कर दिया। इसमें तीन लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो उनको भी चोट लगी।
उन लोगों ने कटर और तलवार लेकर सतीश सेन के ऊपर हमला कर दिया। इससे वहां चींख पुकार मच गई। चार लोगों को कटर और तलवार लगने से वो लोग लहूलुहान हो गए।




