Uncategorized

CG में एक घर में चल रही थी चंगाई सभा:मोहल्लेवासियों ने किया विरोध, ओडिशा से आए 3 पास्टर गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

ओड़िसा से आए 3 पास्टर के द्वारा चंगाई सभा कराई जा रही थी, पुलिस ने गिरफ्तार किया - Dainik Bhaskar

रायगढ़ जिले के बांसडांड में एक घर में चंगाई सभा चल रही थी। वहां मोहल्ले के 20 से ज्यादा लोग जुटे थे। मोहल्ले के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने थाने को सूचना दी। पुलिस ने ओडिशा के 3 पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बांसडांड के पूटूपारा मोहल्ला में रहने वाले धरम भगत के घर ओडिशा से 3 पास्टर पहुंचे थे। उसके घर में चंगाई सभा चल रही थी। जिसमें धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को कई तरह से प्रलोभन दिया जा रहा था।

इसी धरम भगत के घर के बगल से गुजर रहे लोगों को इसकी जानकारी लगी, तो लोकेश्वरी सिदार और अन्य लोग वहां पहुंचकर इसका विरोध करने लगे। जिससे माहौल गरमाने लगा। जिसके बाद लोकेश्वरी सिदार ने मामले की सूचना थाने में दी।

चंगाई सभा में गांव के महिला और पुरुष दोनों काफी संख्या में मौजूद थे।

बंद कराई गई सभा

लैलूंगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभा को बंद कराते हुए ओडिशा से आए पास्टर लक्ष्मण भगत, अशोक केता और मुन्ना केता को गिरफ्तार कर लिया। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पास्टर लोगों को लैलूंगा थाना ले जाते हुए पुलिस जवान

दूसरे धर्म के लिए अभद्र टिप्पणी

शिकायतकर्ता लोकेश्वरी सिदार ने बताया कि, चंगाई सभा में दूसरे धर्म के लिए अभद्र टिप्पणी किया जा रहा था। पूटूपारा मोहल्ले के करीब 20-22 महिला पुरुष यहां मौजूद थे। मामले की शिकायत थाने में की गई है।

लगातार किया जाएगा विरोध

हिंदू संगठन के अंशु टूटेजा ने बताया कि, बांसडांड के एक घर में चंगाई सभा होने की सूचना हमको मिली। पूर्व में शहरी क्षेत्र में धर्मांतरण का खेल चल रहा था। जब हमने इसका विरोध किया, तो अब ग्रामीण क्षेत्रों में भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है। इसका लगातार विरोध किया जाते रहेगा।

आरोपियों पर अपराध दर्ज

इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि, मामले की शिकायत मिलने के बाद 3 पास्टर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button