Uncategorized

सटोरियों पर चला पुलिस का डंडा, 6 आरोपियों से 17,000 रुपए जब्त…

CG CRIME NEWS :

 

 

रायगढ़। CG CRIME NEWS : जिले में बड़ी धरपकड़ कार्रवाई किया गया है जहां एसएसपी रायगढ़ के दिशा-निर्देशन पर साइबर सेल और तमनार पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अलग-अलग टीमें बनाकर कल शाम सुनियोजित तरीके से तमनार के (1) धौंराभाठा, (2) बाजारपारा धौंराभाठा, (3) धौंराभाठा चौक, (4) बीईओ ऑफिस तमनार के पास, (5) बस स्टैंड तमनार (6) बाजार पारा तमनार में छापेमारी कर सट्टा रेड कार्रवाई किया गया। इस दौरान सट्टा-पट्टी लिखने वाले व्यक्ति रंगे हाथ पकड़े गए। जिनसे नकद रूपयों के साथ सट्टा-पट्टी पर्चा बरामद हुआ है। सट्टा अभियान में पकड़े गये 06 आरोपियों से कुल ₹17,000 नगद रुपए और सट्टा पट्टी की जप्ती कर आरोपियों पर थाना तमनार में धारा 4 (क) सार्वजनिक द्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button