भिलाई पावर हाउस में युवक का चाईनीज मांझे से चेहरा कटा लगे 6 टाके प्रतिबंध के बाद भी चाईनीज मांझे बाजार में बिक रहे है
By Dinesh chourasiya

भिलाई में पावर हाउस ब्रिज के ऊपर एक बाइक सवार के चेहरे से कटी पतंग का मांझा फंस गया। मांझे से बाइक सवार का चेहरा कट गया। लहूलुहान हालत में उसे सुपेला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
घायल की पहचान फिरोज खान (28 साल) निवासी फरीद नगर के रूप में हुई है। फिरोज पावर हाउस में कार गैरेज चलाता है। मंगलवार शाम 6 बजे वो फरीद नगर से छावनी चौक पावर हाउस की तरफ जा रहा था। वो फ्लाई ओवर ब्रिज से होते हुए निकला की अचानक उसके चेहरे में कटी पतंग उड़ते हुए आ गई।







पतंग में लगा चाइनीज मांझा उसके आंख के ऊपर आ गया। जब तक वो बाइक को रोकता मांझा से उसकी नाक और आंख के बगल से कट गया। इससे उसके चेहरे से खून बहने लगा। फिरोज ने गाड़ी को रोका और अपने दोस्तों को फोन किया। उसके दोस्त वहां पहुंचे और उसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। उसके 6 टांके लगे हैं।

निगम की कार्रवाई के बाद भी बिक रहा चाइनीज मांझा
कुछ दिन पहले भी चाईनीज मांझे से एक युवक का गला कट गया था। उसे स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मीडिया में चाईनीज मांझे से दुर्घटना की खबर आने के बाद निगम प्रशासन अलर्ट हुआ। निगम की टीम ने बाजारों में जाकर कार्रवाई की, लेकिन उसके बाद चाईनीज मांझा बिकना बंद नहीं हुआ है।








