Uncategorized

भिलाई और रिसाली में दो दिन नहीं आएगा पानी:4 व 5 जनवरी को पेयजल आपूर्ति रहेगी पूरी तरह से बंद

By Dinesh chourasiya

पानी सप्लाई रहेगी बाधित - Dainik Bhaskar

भिलाई और रिसाली नगर निगम क्षेत्र में दो दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। जिन घरों में पानी का आपूर्ति सप्लाई के नल से हो रही हैं वो पानी का अधिक स्टोरेज करके रख लें। जिन जगहों में पानी की अधिक किल्लत होगी वहां टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी।

नगर पालिक निगम भिलाई से मिली जानकारी के मुताबिक उनके 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र से भिलाई के साथ साथ रिसाली निगम क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है। इस 66 एमएलडी की पाइप लाइन में लीकेज हो गया है। इसलिए इसका सुधार कार्य दो दिन तक किया जाएगा।

निगम के मुताबिक 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र के नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्थित उच्चस्तरीय जलागार को भरने वाली राईजिंग पाईप लाईन यातायात पुलिस थाना नेहरू नगर के परिसर में लिकेज हो गई है। इसके कारण 24 घंटे से पानी का बहाव हो रहा है। पाईप लाईन 800 एमएम डाया की है। इसके चलते इसकी मरम्मत में 24 घंटे से अधिक समय लगने की संभावना है।

 

निगम ने पाईप लाईन संधारण हेतु आवश्यक सामग्री संग्रहित कर ली है। पाईप लाईन संधारण का कार्य 3 जनवरी शुक्रवार सुबह से शुरू किया जाएगा। इसके 5 जनवरी तक तक पूरा होने की उम्मीद है। सुधार होने के चलते 4 और 5 जनवरी को लोगों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी।

भिलाई और रिसाली के इन क्षेत्रों में पानी सप्लाई रहेगी बंद

4 और 5 जनवरी को नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खहरिया और नगर निगम रिसाली के रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली उच्चस्तरीय जलागारों में पानी सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी।

Related Articles

Back to top button