Uncategorized

रायपुर में विधायक देवेन्द्र यादव की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती ऑपरेशन की चल रही तैयारी; बलौदाबाजार हिंसा केस में जेल में हैं बंद

By Dinesh chourasiya

 

बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर जेल में बंद भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दाउ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (DKS) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, देवेंद्र पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। उनके ऑपरेशन की तैयारी चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, विधायक देवेंद्र यादव को पेट की मांसपेशी से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए लाया गया है। इससे पहले उनके मेडिकल फिटनेस के लिए उन्हें अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था। जहां सारी जांच की गई। मेडिसिन विभाग से मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद उनका DKS में ऑपरेशन होगा।

Related Articles

Back to top button