Uncategorized

CG में पूरे प्रदेश में बांग्लादेशी, रो​हिंग्याओं की तलाश होगी:नेताओं के माध्यम से पांच साल में बने आधार कार्डों की जांच करेंगे गृह मंत्री विजय शर्मा

By Dinesh chourasiya

गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस​ विभाग को पूरी तरह अपग्रेड करने का रोड मैप तैयार कर लिया है। वर्ष 2025 में पुलिसिंग सिस्टम को मॉर्डन करने के लिए पूरा ब्लू ​प्रिंट बना लिया गया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि नियमों को ध्यान में रखकर पूरी पुलिस व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

धर्मांतरण समेत कई नए कानून 2025 में व्यवस्था सुधार की दृष्टि से लागू किए जाएंगे। बदलाव कर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नई एसओपी जारी की जाएगी। पूरे राज्य में अभियान चलाकर बंग्लादेशी और रोहिंग्याओं की खोजबीन की जाएगी।

कई राज्यों में बांग्लादेशी और रोंहिग्याओं की तलाश हो रही है, छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं। – पुलिस ने 500 लोगों को बस्तर से भगाया है। इनके मोबाइल और आईएमईआई नंबर के जरिए सभी को ट्रेस भी किया गया। कई गिरफ्तारियां भी हुई है। बस्तर में इनके जाने के बाद चोरियां कम हुई है। हम पूरे राज्य में अभियान चलाकर ऐसे लोगों की धरपकड़ करेंगे। बीएसपी में काम करने वाले सभी ठेका कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच होगी। जल्द ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए स्टैंडिंग ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी जारी होगी।

चर्चा है दुर्ग जिले में 1100 से ज्यादा संदिग्ध ठेका श्रमिक के रूप में काम कर रहे हैं। – इस मामले में जांच की जाएगी। पूरे प्रदेश में पिछले 5 साल में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बने आधार कार्डों की जांच होगी। इस फर्जीवाड़े में शामिल जनप्रतिनिधि पर भी कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button