Uncategorized

दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा में गाय के चमड़े से भरा ट्रक  पकड़ाया महाराष्ट्र से लोडकर रायपुर की तरफ जा रहा था, गौ सेवकों ने ड्राइवर को जमकर पीटा

By Dinesh chourasiya

चमड़े से भरा ट्रक पकड़ाया - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे गौवंश के चमड़े से भरा हुआ एक ट्रक पकड़ाया है। इसके बाद उन्होंने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। कुम्हारी पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच के लिए खुद छावनी सीएसपी हरीश पाटिल पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक एक ट्रक MH 49 AT 4134 नागपुर की तरफ से गौ वंश का चमड़ा लोड करके रायपुर की तरफ जा रहा था। गौ सेवकों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रात में उसका पीछा किया। इसके बाद उन्हें ट्रक राजनांदगांव के पास दिखा।

गौ सेवकों ने ट्रक का पीछा किया। गौ सेवकों को देखकर ट्रक चालक ने ट्रक को नहीं रोका। इसके बाद जैसे ही ट्रक कुम्हारी टोल में रुका, वहां से गौ सेवक ट्रक के अपनी गाड़ी लगा दी। इस दौरान जब ट्रक से तिरपाल हटाया तो सभी देखते रहे गए।

ट्रक में गाय के चमड़े को बड़ी मात्रा में लोड किया गया था। गौ सेवकों ने ट्रक चालक को जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। ट्रक में लोड चमड़े की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

कुम्हारी पुलिस ने कार्रवाई में बरती लापरवाही

जानकारी लेने के लिए जब कुम्हारी थाना प्रभारी जनकराम कुर्रे को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि वो विभागीय कार्य से बाहर हैं। वहीं जब छावनी सीएसपी हरीश पाटिल को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें मीडिया से इसकी जानकारी मिली और वो खुद मौके पर पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button