भिलाई में जोश एनकाउंटर मामले में जांच अधिकारी नियुक्त:छावनी एसडीएम करेंगे मामले की जांच, लोगों से मांगी जा रही जानकारी
By Dinesh chourasiya

दो महीने पहले भिलाई में हुए बदमाश अमित जोश के एनकाउंटर मामले में दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है। अब इस मामले दंडाधिकारी जांच छावनी एसडीएम हितेश पिस्दा करेंगे। पिस्दा ने जांच शुरू करते ही आम लोगों से अमित जोश से जुड़ी जानकारी मांगी है। पुलिस ने भिलाई नगर थाना अंतर्गत जयंती स्टेडियम के पीछे फारेस्ट एवेन्यू में 8 नवम्बर 2024 को हुए नामी बदमाश जोश का एनकाउंटर किया था।
इसके साथ ही कलेक्ट्रेट से आम लोगों को यह जानकारी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति इस एनकाउंटर मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करना चाहता है तो वो 9 जनवरी 2025 तक एसडीएम छावनी के कार्यालय (दुर्ग कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक 23) में उपस्थित होकर दे सकता है।







भिलाई में गोलीकांड का आरोपी था अमित जोश
अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी था। वो कई महीनों से फरार चल रहा था। उस पर दुर्ग पुलिस ने 35 हजार का इनाम भी घोषित किया था। 4 महीने तक फरार रहने के बाद बीते 8 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली की जोश भिलाई में देखा गया है




