Uncategorized

जयपुर में LPG टैंकर फटने से 5 लोग जिंदा जले:40 गाड़ियों में आग लगी, 35 लोग झुलसे; 200 मीटर का एरिया आग का गोला बना

By Dinesh chourasiya

जयपुर में शुक्रवार सुबह अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने एलपीजी गैस से भरे टैंकर में धमाका हो गया। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए और 35 लोग झुलसे हैं। टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। टैंकर से बाहर निकलने के बाद गैस 200 मीटर दूर तक फैल गई और उसने आग पकड़ ली। इसके साथ ही पूरा इलाका आग का गोला बन गया।

हादसे में 40 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। कई गाड़ियां ऐसी थीं जिनमें से लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस और हाईवे के किनारे मौजूद पाइप फैक्ट्री भी जल गई। धमाके और आग के कारण हाईवे बंद किया गया है। हादसे की जगह गैस फैलने से रेस्क्यू में काफी परेशानी आई।

सबसे पहले देखिए हादसे का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज…

घटनास्थल पर पहुंचे भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों ने बताया कि टैंकर एलपीजी गैस से भरा हुआ था। एक ट्रक टैंकर के नोजल से टकराया, इससे पांच नोजल टूट गए और टैंकर में मौजूद 18 टन गैस बाहर निकल गई और पूरे इलाके में फैली और आग लग गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
 अधिकारियों का कहना है कि केमिकल का प्रभाव कहां तक हुआ है इसको लेकर अलग से जांच की जा रही है।

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही 30 से ज्यादा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित कई मंत्रियों ने घटनास्थल पर हादसे के कारणों की जानकारी ली।

टैंकर यू-टर्न ले रहा था तभी टक्कर हुई जानकारी के अनुसार टैंकर सुबह करीब अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था। सुबह करीब 5.44 मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने से वह वापस अजमेर की ओर यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान जयपुर से आ रहा ट्रक टैंकर से भिड़ गया।

जयपुर में हादसे से जुड़े PHOTOS…

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कुछ मिनटों में आसपास की गाड़ियां पूरी तरह जल गईं।

Related Articles

Back to top button